उपयोगकर्ता के लिये आवश्यक नियम :

    आप सभी लोगों का स्वागत है| सर्वप्रथम हम आप लोगों से यह निवेदन करना चाहेंगे क्योंकि यह आधारशिला हमने भ्रष्टाचार मुक्त समाज की रचना के लिये तैयार की है जिसमें हम चाहेंगे कि वेबसाईट का उपयोगकर्ता ईमानदार व एक व्यवहारिक व्यक्ति हो| आज तक हम इस जीवन में जो भी करते आये हैं, उसी के परिणाम स्वरूप आज हम सब लगभग ९९% लोग भ्रष्टाचार में कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में डूबे हुये हैं, जैसा कि हम अपने खुद के लिये आशा करते हैं, कि दूसरा व्यक्ति हमारे साथ व्यवहारिक हो, उसी प्रकार दूसरा भी आशा करता है, कि हम उसके प्रति व्यवहारिक रहें| 

    अतः हम चाहेंगे कि इस वेबसाईट पर गलत जानकारी व अपशब्दों का उपयोग न किया जाये व वेबसाईट का इस्तेमाल धमकाने के लिये भी न किया जाये| अतः हम आशा करेंगे कि आप ऐसे किसी भी नियम को नहीं तोड़ेंगे, अगर आप ऐसे किसी भी नियम को तोड़ते है या ऐसा महसूस होता है, कि आप इस वेबसाईट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्रबंधक आपकी लिखने की ताकत को इस वेबसाईट पर बंद कर देंगे जिससे आप सिर्फ पढ़ने का कार्य ही कर सकेंगे| किसी भी प्रकार की सही व उचित जानकारी या शिकायत को हमारा संगठन पूरी तरह सहयोग करेगा और उसके लिये आखिरी मंजिल तक अहिंसात्मक तरीके से संविधान के दायरे में रहते हुये आपके साथ लड़ेगा| गलत जानकारी वेबसाईट पर डालने की जिम्मेदारी आपकी खुदकी होंगी, उसमें वेबसाईट की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होगी| इस वेबसाईट का गलत इस्तेमाल न हो इसलिये उपयोगकर्ता को पहली बार वेबसाईट (www.bvbja.com) में Login के समय New User विकल्प चुनना होगा जिसके बाद 'Web Registration Form' को भरना होगा, Form भरते समय मोबाईल नंबर की जगह आपको अपना मोबाईल नंबर लिखना होगा| अगर आप साधारण सदस्य के रूप में लॉगिन करना चाहते हैं तो Category में अपना Code number 00 लिखना होगा और यदि आप नीचे दिये अन्य Code number का उपयोग करना चाहें तो वह Code number लिखना होगा, यदि आप अपना वेबसाईट बनाना चाहते हैं तो www.websitehelp.bvbja.com पर जाकर अपना Code number देख कर Category में दर्ज करें| 

    साधारण सदस्य बनने या अन्य कोड नंबर के लिये निन्मानुसार चुने :

00.   साधारण पंजीकरण के लिये उपयोग करें|

01.   आपसे रिश्वत मांगी गई|

02.   बैंको व साहूकारों द्वारा ज्यादा ब्याज पर दिए गए कर्जे को गुंडों द्वार गेरकानूनी तरीके से वसूल करना|

03.   स्कूलों द्वारा छात्रों व अभिभावकों का शॉषण करना|

04.   ठेकेदारों व कंपनियों द्वारा मजदूरों का शोषण|

05.   क्षेत्र के दादाओं व नेताओं द्वारा दादागिरी करते हुए निवासियों से गेरकानूनी तरीके से हफ्ता मांगना|

06.   दुकान्दार द्वारा नकली या खराब सामान देना व बदलकर देने की व्यवस्था न करना|

07.   बाहूबलियों द्वारा आपकी या सरकारी जमीन पर कब्जा करना|

08.   व्यर्थ के अहम व झूठें मुकदमें की वजह से आम व्यक्ति की जिंदगी नर्क बनना|

09.   राशन की दुकान पर हमेशा राशन उपलब्ध न होना|

10.   LIC Defaulter और अन्य Insurance से अपना पैसा वापसी के लिये पंजीकृत हों|

11.   अस्पताल में फैली अव्यवस्था|

12.   बिजली विभाग में फैली अव्यवस्था|

13.   रिक्षा चालकों द्वारा मनमानी करना|

14.   सरकारी बसों के मार्ग को यात्रियों की सुविधानुसार बनवाना|

15.   मोहल्ले की साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक-ठाक न होना|

16.   बच्चों की शिक्षा संबंधी रूकावट दूर करना|

17.   राशनिंग कार्यालय में फैली अव्यवस्था को दूर करना|

18.   रक्तदान के लिये पंजीकरण|

19.   सार्वजनिक जगहों व पार्कों में अश्लील हरकतें रोकना|

20.   सड़कों के निर्माण कार्य में धांधली|

21.   सरकारी स्कूलों में उचित शिक्षण व साफ-सफाई का अभाव|

22.   रेलवे में टिकटों की कालाबाजारी|

23.   पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे करके नागरिकों का शोषण करना व मुजरिमों को पनाह देते हुये उनके खिलाफ

          कार्यवाही  ना करना।|

24.   उद्योगों में कर्मचारियों का शोषण करना|

25.   R.T.I. कार्यकर्ताओं का पंजीकरण व उन्हें सहयोग देना|

26.   गन्दा पानी नलों में आना|

27.   दवा का छिड़काव न होने की वजह से मरीजों की तादाद बढ़ना|

28.   रिश्वतखोरों की संपत्ति का खुलासा|

29.   ऐसी जगह जहाँ अनैतिक व गैर-कानूनी कार्य हो रहा हो|

30.   अनाथालयों की अव्यवस्था को दूर करवाना|

31.   देशी-विदेशी मशीन निर्माताओं द्वारा खुद के नियम कायदे बनाकर कच्चे माल की सप्लाई अधिक कीमत पर करना|

32.   गैस समय पर उपलब्ध न होना|

33.   संस्थायों या कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी करना|

34.   सरकारी संपत्ति (बिजली, पानी) का उपयोग मुफ्त में करना व उसे बेचना|

35.   बिल्ड़रों द्वारा गरीब निवासियों की जगह पर कब्जे के लिये गुण्डों का उपयोग|

36.   बाहुबलियों व नेताओं द्वारा रोड़ जाम करना|

37.   आवारा लड़कों द्वारा नुक्कड़ पर छेड़खानी / लूटपाट / बदमाशी करना|

38.   राष्ट्रीय बैंक द्वारा कर्जा देने में आनाकानी करना|

39.   मजदूरों को मनरेगा के तहत कम मजदूरी देना|

40.   पैसा देने के बावजूद मकान या प्लॉट न मिलना (सरकारी / निजी)|

41.   दहेज उत्पीड़न / घरेलू हिंसा / विधवा का अधिकार छीनना / तलाक से संबंधित / पत्नी द्वारा 498 का दुरुपयोग

       करते हुए पती व पती के परिवार को मानसिक रूप से प्रतारित या बदनाम करना

42.   आर.टी.ओ. में दलाली को खत्म करवाना|

43.   पासपोर्ट ऑफिस में दलालों का बोलबाला|

44.   शारीरिक शोषण|

45.  

46.   समिती बनाने के लिये

47.   क्रांतिवीर बनिये|

48.   मात्रभाषा की मांग|

49.   मैं शत-प्रतिशत मतदान का समर्थक हूँ|

50.   मैं भारतीय भाषाओं का समर्थक हूँ|

 

 

  • आपको इसके बाद मोबाईल पर पासवर्ड प्राप्त होगा जिसका उपयोग आप लॉगइन (Login) के समय कर सकेंगे| 

  • User Name की जगह मोबाईल नं. और पासवर्ड की जगह पासवर्ड लिखें और लॉगइन करें|

  • फिर अपने क्षेत्र में जाकर अपना User Name व Profile भर कर जमा करें, जिससे आप अगली बार वेबसाईट पर प्रवेश करेंगे तो आप सीधे अपने क्षेत्र में जा सकेंगे|

  • अगर आपका वॉर्ड आपको न दिखाई दे तो आपके जिले में मौजूद अपना वॉर्ड / नगरपालिका / ग्राम पंचायत जोड़ें नामक बटन पर click करके जोड़ (Add) सकते हैं|

 
  Web Registration Form
Mobile No. :
 
Category :  
 
First Name :
Middle Name :
Last Name :
Pincode :
 
Email ID :